बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न… पूनम यादव को अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न… पूनम यादव को अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों को विभिन्न तरह के खेल पुरस्कारों से नवाजा। इस साल भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मन राजीव गांधी खेल रत्न के लिए दिग्गज पहलवान बजरंग पुनिया और महिला पैरा-एथलीट दीपा मलिक को चुना है। बजरंग हालांकि इस सम रूस में ट्रेनिंग कर रहे हैं और इसलिए वह अवार्ड समारोह में नहीं आ पाए।

दीपा मलिक खेल रत्न हासिल करने वाली पहली महिला पैरा-एथलीट बन गई हैं। इसी के साथ दीपा इस अवार्ड को हासिल करने वाली दूसरी पैरा-एथलीट बन गई हैं। दीपा ने रियो पैरालम्पिक-2016 में शॉट पुट (गोलाफेंक) में रजत पदक हासिल किया था। इसके अलावा वह एशियाई खेलों में भालाफेंक और शॉटपुट में कांस्य जीत चुकी हैं।

बता दें कि दीपा सर्वोच्च खेल सम्मान पाने वाली देश की दूसरी पैरा एथलीट हैं। इससे पहले भाला फेंक एथलीट देवेंद झाझरिया को 2017 में इस सम्मान से नवाजा गया था।

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी पूनम यादव को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है। जडेजा इस समय भारतीय टीम के साथ विंडीज में हैं इसलिए वह पुरस्कार लेने के लिए नहीं आ पाए।

Suggested News