बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय पैनाल की पूर्व प्राचार्या डॉ. किरण बाला का निधन

राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय पैनाल की पूर्व प्राचार्या डॉ. किरण बाला का निधन

पटना : राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैनाल की पूर्व प्राचार्या डॉ किरण बाला का निधन हो गया है। बुधवार की रात्रि हार्ट अटैक के कारण गर्दनीबाग स्थित उनके निजी आवास पर निधन हो गया। वे अंग्रेजी की विदुषी शिक्षिका थीं और लगभग 35 सालों तक शिक्षण कार्य में अपनी सेवा दीं।वे पटना जिला के विभिन्न सरकारी विद्यालयों कार्य किया।

डॉ किरण बाला राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैनाल से सेवानिवृत हुई थीं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को गुलबी घाट पर संपन्न हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैनाल में शोकसभा का आयोजन किया गया।

 उनके निधन पर प्राचार्य मो. नजमुल हसन, अभिषेक कुमार, संजीव कुमार, देवयाणी श्रीवास्तव, संध्या कुमारी, अनिमा अजय, सुवेश कुमार, जितेंद्र कुमार यादव, सुधा सिंह, कंचन, कुमारी रीना, नेहा कुमारी, सरोज यादव, सुजाता, अलका कुमारी, मनोज मिश्रा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शोक व्यक्त किया है।

Suggested News