बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : रजनी देवी होंगी पटना नगर निगम की नई डिप्टी मेयर, 15 वोटों से जीतकर मेयर सीता साहू की बढ़ा दी मुश्किलें

BREAKING NEWS : रजनी देवी होंगी पटना नगर निगम की नई डिप्टी मेयर, 15 वोटों से जीतकर मेयर सीता साहू की बढ़ा दी मुश्किलें

PATNA : पटना नगर निगम के नए डिप्टी मेयर का चुनाव हो गया है। वार्ड 22सी से पार्षद रजनी देवी ने डिप्टी मेयर के चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने विपक्ष में खड़ी वार्ड 22 बी की नगर पार्षद सुचित्रा सिंह को 15 मत से हराया। विदित को कि 30 जुलाई से ही डिप्टी मेयर का पद रिक्त था।

मिली जानकारी डीएम की मौजूदगी में हुए वोटिंग के दौरान कुल 74 पार्षदों में से 59 लोगों ने वोटिंग की, वहीं 15 पार्षद नदारद रहे। वहीं कुल पड़े  वोटों में 43 मत रजनी देवी के पक्ष में पड़े। वहीं नगर पार्षद सुचित्रा सिंह को मात्र 15 वोट मिले। एक वोट अमान्य घोषित किया गया। बता दें कि पटना नगर निगम के डिप्टी मेयर का चुनाव गुरूवार को कलेक्ट्रेट के हिंदी भवन सभागार में हुआ। इसके लिए 11 बजे से बैठक बुलाई गई थी। 12 बजे तक ही पार्षदों को प्रवेश करना था। चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

राजद समर्थक मानी जाती हैं रजनी देवी

रजनी देवी के डिप्टी मेयर चुने जाने के बाद भी स्थिति में सुधार को लेकर अब असमंजस के हालत बन गए हैं। जहां मेयर सीता साहू भाजपा की समर्थक मानी जाती है, वहीं नई डिप्टी मेयर रजनी देवी को राजद समर्थक बताया गया है। ऐसे में दोनों किस तरह पटना के विकास के लिए तालमेल बैठा पाएंगी, यह कहना मुश्किल है।

5 साल में तीसरी बार बदली गई डिप्टी मेयर

इस साल 30 जुलाई से ही डिप्टी मेयर का पद रिक्त था। इस पांच साल के कार्यकाल के दौरान यह पटना नगर निगम का तीसरा डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। 2017 में विनय कुमार पप्पू डिप्टी मेयर बने थे। अपने दो साल के कार्यकाल के अंतिम समय में उनकी मेयर से अनबन हो गयी। उन्हें डिप्टी मेयर की कुर्सी से हाथ धोना पड़ गया था। 2019 में डिप्टी मेयर के चुनाव में मीरा देवी लॉटरी में जीती। मेयर गुट के डा. आशीष रंजन सिन्हा 37 मत और मीरा देवी को 37 वोट मिले थे। बराबरी की स्थिति में लॉटरी निकाली गई थी। मेयर के साथ तालमेल नहीं कर सकीं। वे मेयर के विरोधी गुट की थीं, इसके चलते उन्हें दो साल के भीतर कुर्सी से हाथ धोना पड़ा। 


Suggested News