बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यसभा चुनाव : झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन पर्चा

राज्यसभा चुनाव : झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन पर्चा

RANCHI : झारखंड भाजपा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्यसभा के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत अन्य लोग रहे। 

दीपक प्रकाश के नामांकन दाखिल किये जाने के बाद  झारखंड में वोटिंग की संभावना बढ़ गई है। 

बता दें झारखंड में राज्यसभा के दो सीटों पर चुनाव होने है। जिनमें प्रदेश की सत्तासीन  पार्टी की ओर से पहले ही जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर चुके है। वहीं दूसरे प्रत्याशी के रुप में सत्तासीन पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शहजाद अनवर को मैदान में उतारे जाने का फैसला किया है और दोनो ही सीट पर अपनी जीत का दावा किया है।

बता दें कि राज्यसभा में 17 राज्यों की 55 सीटों पर सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में अलग-अलग तारीखों को पूरा हो रहा है। इनमें महाराष्ट्र (7), ओडिशा (4), तमिलनाडु (6) और पश्चिम बंगाल (5) की सीटें दो अप्रैल को खाली हो रही हैं।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश (4), तेलंगाना (2), असम (3), बिहार (5), छत्तीसगढ़ (2), गुजरात (4), हरियाणा (2), हिमाचल प्रदेश (1), झारखंड (2), मध्य प्रदेश (3), मणिपुर (1) और राजस्थान (3) की सीटें 9 अप्रैल को खाली हो रही हैं. इसके अलावा मेघालय की एक सीट 12 अप्रैल को खाली हो रही है।

राज्यसभा के इन 55 सीटों पर 26 मार्च को होने वाले चुनाव होने हैं। 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News