बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RAKSHABANDHAN 2021: बाढ़ पीड़ितों को जिलाधिकारी का तोहफा, राहत शिविर में रक्षाबंधन कार्यक्रम का किया आयोजन

RAKSHABANDHAN 2021: बाढ़ पीड़ितों को जिलाधिकारी का तोहफा, राहत शिविर में रक्षाबंधन कार्यक्रम का किया आयोजन

PATNA: देश भर में आज रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच बाढ़ की मार झेल रहे बिहार में भी इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह है। इस बीच पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत कार्य की मुहिम भी काफी सराहनीय है।

विभिन्न जिलों से आए बाढ़ से पीड़ितों के लिए पटना जिला प्रशासन की तरफ से अस्थाई रहने, खाने की पूरी व्यवस्था की गई है। वहीं दूसरी ओर बात करें भाई बहन के अटूट रिश्ते की, तो जिला प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन के त्योहार में राखी और मिठाइयों की हर राहत शिविर में व्यवस्था की गयी है, जिससे बाढ़ पीड़ितों की भावनाओ और खुशियों में किसी प्रकार की कमी न रह जाए। बात करें बिहार में आए बाढ़ से तबाही की तो कई जिलों को बाढ़ ने अपने चपेटे में ले लिया, जिससे सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं।

हालांकि अब गंगा के बढ़ते जलस्तर में काफी गिरावट होनी शुरू हो गई है। बाबजूद इसके अब भी कई परिवार राहत शिविरों में अपना आशियाना बनाये हुए हैं, जिसका पूरा ख्याल सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर हर मुमकिन सहायता बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही है ।



Suggested News