बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजतन सिंहा ने थामा जेडीयू का दामन, सीएम नीतीश की उपस्थिति में हुए पार्टी में शामिल

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजतन सिंहा ने थामा जेडीयू का दामन, सीएम नीतीश की उपस्थिति में हुए पार्टी में शामिल

PATNA : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजतन सिंहा जेडीयू में शामिल हो गए हैं। जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी का दामन थामा। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि रामजतन सिंहा जेपी के सेनानी रहे हैं। इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

बिहार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि रामजतन बाबू छात्र आंदोलन से जुड़े रहे हैं। छात्रों और शिक्षकों पर इनका काफी प्रभाव रहा है। ललन सिंह ने कहा कि इनके अनुभव का पार्टी को फायदा मिलेगा।

Suggested News