बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी की इस बात से बुरी तरह परेशान है ये एक्टर, वीडियो शेयर कर कही ये बात

पत्नी की इस बात से बुरी तरह परेशान है ये एक्टर, वीडियो शेयर कर कही ये बात

DESK : इन दिनों सोशल मीडिया पर आम से लेकर खास लोग काफी एक्टिव हो गए। बॉलीवुड सेलेब्स भी अब अपनी हर एक एक्टिविटी अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं। इसी बीच कई ऐसे मजेदार पोस्ट भी सामने आते हैं जो चर्चाओं में आ जाते हैं। हाल ही में एक ऐसे ही मजेदार पोस्ट के लिए अभिनेता राम कपूर सुर्खियों में हैं। 

दरअसल राम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी गौतमी कपूर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ ऐसा है जिससे राम कपूर परेशान हो चुके हैं और खुद को बीवी से बचाने के लिए गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। राम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है इस पोस्ट में वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन है। 

इस वीडियो में उनकी पत्नी गौतमी मस्ती भरे मूड में दिख रही हैं। गौतमी रवीना टंडन और सुनील शेट्टी पर फिल्माया गया मशहूर गाना 'शहर की लड़की' गा रही हैं। राम कपूर वीडियो बना रहे होते हैं। यह देखकर गौतमी उनसे कैमरा बंद करने को कहते हैं इस पर राम कपूर कहते हैं 'दुनिया को देखना चाहिए मैं क्या खेलता हूं'.

आपको बता दें कि राम कपूर अपनी आने वाले प्रोजेक्ट के लिए काफी चर्चा में हैं। वह जी-5 पर साइकोलॉजिकल थ्रिलर्स में नजर आने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट में राम कपूर का एक अलग अवतार देखने को मिलेगा।

Suggested News