बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मंत्री रमई राम को मिला नया ठिकाना, 22 सितंबर को अपने पुराने घर में लौटेंगे

पूर्व मंत्री रमई राम को मिला नया ठिकाना, 22 सितंबर को अपने पुराने घर में लौटेंगे

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम को नया ठिकाना मिल गया है। वे एक बार फिर से पुराने घर आरजेडी में लौटने वाले हैं। रमई राम 22 सितंबर को विधिवत राजद में शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उन्हें आरजेडी की सदस्यता दिलाएंगे।

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में हारने के बाद रमई राम ने नीतीश कुमार का साथ छोड़कर शरद यादव का दामन थाम लिया था। शरद यादव ने उन्हें अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। शरद यादव के आरजेडी ज्वाइन करने के बाद से रमई राम भी आरजेडी ज्वाइन करने की फिराक में थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी।

गौरतलब है कि एक बार लालू यादव से मिलने रांची के रिम्स पहुंचे रमई राम से लालू यादव ने मिलने से इनकार कर दिया था। लेकिन रमई राम ने आरजेडी ज्वाइन करने की उम्मीद नहीं छोड़ी थी। वे लगातार तेजस्वी के चौखट पर हाजिरी लगा रहे थे। अब जाकर उन्हें सफलता मिली है। 

बताया जा रहा है कि लालू यादव ने रमई राम को आरजेडी में शामिल करने को लेकर रजामंदी दे दी है। 22  सितंबर को तेजस्वी यादव रमई राम को आरजेडी की सदस्यता दिलाएंगे। इसको लेकर पटना में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।

Suggested News