बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर में घुसकर कुख्यात रामानंद के भाई को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत का माहौल

घर में घुसकर कुख्यात रामानंद के भाई को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत का माहौल

Khagadiya :  जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुख्यात रामानंद यादव के भाई की बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना शुक्रवार की देर रात की है। बताया जा रहा है कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस छह बदमाशों ने अलौली थाना क्षेत्र की हथमल पंचायत स्थित मोरकाही गांव में घर घुसकर रामानंद के छोटे भाई 55 वर्षीय राजेन्द्र यादव को गोलियों से भून दिया। इस घटना में मौके पर ही उनकी की मौत हो गई। 

वहीं गोलीबारी में राजेन्द्र यादव के एक रिश्तेदार व समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना के आसिनचक निवासी रवीन्द्र राय घायल हो गये। जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। बताया गया कि राजेन्द्र यादव एक राजनीतिक दल से भी जुड़े थे। राजेन्द्र पर भी कई थानों में मामले दर्ज हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बदमाशों ने करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाईं। राजेन्द्र आनंदपुर मारन पंचायत के मुखिया भी रह चुके थे। 2010 में वे विधानसभा चुनाव भी लड़े थे। 

एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि घटना को आपसी रंजिश में अंजाम दिया गया है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है। छापेमारी जारी है। 

Suggested News