बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रामचंद्र पासवान का पार्थिव शरीर आज लाया जाएगा पटना, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

रामचंद्र पासवान का पार्थिव शरीर आज लाया जाएगा पटना, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

PATNA :लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का पार्थिव शरीर आज सोमवार को पटना लाया जायेगा। पार्टी कार्यालय में दिन के 11 बजे से 3 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम 4 बजे अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ पटना में होगा। लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

इससे पहले रामचंद्र पासवान का पार्थिव शरीर दिल्ली के 18 राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर रखा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में रामविलास पासवान से मुलाकात की और रामचंद्र पासवान को श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि बिहार के समस्तीपुर से लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का आज दोपहर निधन हो गया है। उन्हें 12 जुलाई की रात दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती करने के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही थी।

बता दें कि रामचंद्र पासवान लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई थे। चिराग पासवान ने अपने चाचा रामचंद्र पासवान के निधन की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामचंद्र पासवान के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है।

Suggested News