बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रामकृपाल यादव और प्रेम कुमार को झेलना पड़ा सवर्ण समुदाय का विरोध, गूंजे नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद के नारे

रामकृपाल यादव और प्रेम कुमार को झेलना पड़ा सवर्ण समुदाय का विरोध, गूंजे नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद के नारे

PATNA :  जो भाजपा के परम्परागत वोटर माने जाते हैं अब ने नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं।  बीजेपी नेताओं का कारवां गुजर रहा था और उनके समर्पित वोटर माने जाने वाले लोग नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। भाजपा के प्रति सवर्ण समाज का विरोध बढ़ते जा रहा है। सोमवार को  बख्तियारपुर में केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार का सवर्ण समुदाय ने काला कपड़ा दिखा कर विरोध जताया।

रामकृपाल यादव और प्रेम कुमार का विरोध

बख्तियारपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा का शंखनाद सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार भी शामिल हुए। जब वे इस कार्यक्रम के लिए बख्तियारपुर पहुंचे तो सवर्ण समाज के युवा सड़कों के किनारे जमा हो गये। उन्होंने काला कपड़ा दिखा कर भाजपा नेताओं का विरोध किया। फिर नारेबाजी शुरू कर दी। मंत्रियों का कारवां गुजरता रहा और नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद, भाजपा मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे। सवर्ण समाज के लोग एससी- एसटी एक्ट के लिए भाजपा का विरोध कर रहे हैं।

पहले भी हुआ है कई नेताओं का विरोध

इसके पहले भी भाजपा के कई नेताओं को सवर्ण समुदाय का विरोध झेलना पड़ा है। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, बिहार भाजपा के अध्यक्ष और सांसद नित्यानंद राय, सांसद मनोज तिवारी को विरोध का सामना करना पड़ा है।

Suggested News