बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रामनवमी में धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्री राम से गूंजा शहर, देखिए तस्वीरें

रामनवमी में धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्री राम से गूंजा शहर, देखिए तस्वीरें

किशनगंज : ठाकुरगंज नगर में रविवार को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया. त्योहार को लेकर श्रीराम भक्त मंडल ठाकुरगंज के द्वारा भव्य शोभायात्रा व महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस दरम्यान शहर में श्रीराम रथ भव्य शोभायात्रा निकाला गया. नगर के विभिन्न चौक चौराहों व गली-मोहल्लों को महावीरी झंडे से पाट दिया गया है.  नगर के लोगों में पर्व को लेकर उत्साह चरम पर दिख रहा था. शोभायात्रा नगर क्षेत्र के तुरंता महावीर मंदिर (पुराना ब्लॉक) से आरंभ होकर  बाजार के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करते हुए महावीर मंदिर (थाना रोड) में संपन्न हुआ, वहीं शोभायात्रा में दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्री राम के नारे लगाए गए.  

वहीं दूसरी ओर पुलिस व प्रशासन ने रामनवमी को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से अंचलाधिकारी कौशर ईमाम, थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, बजरंग दल संयोजक राजा गुप्ता, वरुण सिंह, डॉ.पी.पी. सिन्हा, संतोष दास, अमित सरकार, अरुण संचेती,नवीन झा, दिग्विजय सिंह, गौरव चौधरी, बन्टी सिन्हा, राजीव सिन्हा, शुभंकर सिन्हा, मनीष सिन्हा, किशलय सिन्हा, मंटू मंडल, सुभम कुमार, विशाल सिन्हा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे. 



रामनवमी को लेकर नगर में स्थित विभिन्न मंदिरों पर श्रीराम चरित मानस पाठ एवं भक्ति गीत से नगर का वातावरण राममय हो गया है. लोग राम की भक्ति में लीन नज़र आये.  श्रीराम भक्त मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रामनवमी को ले काफी उत्साहित दिख रहा है. 

Suggested News