बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह होंगे JDU के नए प्रदेश अध्यक्ष ! औपचारिक ऐलान होना बाकी

पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह होंगे JDU के नए प्रदेश अध्यक्ष ! औपचारिक ऐलान होना बाकी

PATNA: जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक से ठीकपहले JDU से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जेडीयू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व समाज कल्याण मंत्री और विधायक रामसेवक सिंह को जेडीयू अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे। इस पर करीब-करीब सहमति बन गई है,सिर्फ ऐलान होना बाकी है। वर्तमान में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह इस पद को संभाल रहे  हैं. 

राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह का स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा है। वे पार्टी के लिए समय नहीं दे पा रहे थे,लिहाजा अशोक चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही चर्चा थी कि अब किसी नए चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। 

इसी को लेकर आज से 2 दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक से ठीक पहले यह खबर सामने आई है।



Suggested News