बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री रामसूरत राय के आरोप को पूर्व मंत्री ने किया खारिज, कहा मैं भी रहा हूँ मंत्री, सभी स्वतंत्र हैं

मंत्री रामसूरत राय के आरोप को पूर्व मंत्री ने किया खारिज, कहा मैं भी रहा हूँ मंत्री, सभी स्वतंत्र हैं

MUZAFFARPUR : बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत कर दिया था। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा था की सरकार में मंत्री काम करने के लिए स्वतंत्र नहीं है। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा था की अब वे जनता दरबार भी नहीं लगायेंगे। मंत्री की इस बगावत को राजस्व विभाग में अधिकारियों के तबादले से जोड़ कर देखा जा रहा है। 


लेकिन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सुरेश शर्मा ने इस मामले को लेकर सीधे तौर पर मंत्री के आरोप को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों के मुख्य होते हैं। उन्हें कहीं से कोई शिकायत आती है तो उन्हें समीक्षा करने का अधिकार है। इसके पहले भी जब भारतीय जनता पार्टी के रामनारायण मंडल भूमि सुधार मंत्री थे। उस समय भी उन्होंने समीक्षा किया था। 

सुरेश शर्मा ने कहा की सरकार में सब स्वतंत्र था और हैं। लेकिन मुख्यमंत्री को समीक्षा का अधिकार है। उन्होंने कहा की मै भी सरकार में मंत्री रहा हूँ। जो मैंने कहा मुख्यमंत्री ने उसे स्वीकृति दी है।   

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट 

Suggested News