बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लड़कियों के सौदागर पन्ना लाल की 80 करोड़ की संपत्ति ईडी करेगी जब्त! जानिए मानव तस्कर की पूरी कहानी

लड़कियों के सौदागर पन्ना लाल की 80 करोड़ की संपत्ति ईडी करेगी जब्त! जानिए मानव तस्कर की पूरी कहानी

NEW DELHI :  हिन्दुस्तान में मानव तस्करी का व्यापार बहुत ही कम समय में अपनी जड़ें जमा चुका है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि झारखंड के रहने वाले एक शख्स ने आदिवासी लड़कियों का सौदा करके महज 15 वर्ष में 80 करोड़ की चल-अचल संपत्ति बना ली।  झारखंड की 5000 लड़कियों का सौदा कर 15 साल में 80 करोड़ का मालिक बन चुका मानव तस्करी का किंग पिन पन्ना लाल महतो उर्फ उर्फ पन्ना गंझू की संपत्ति जब्त करने की तैयारी है। पुलिस मुख्यालय ने उसकी संपत्ति व उसके सहयोगियों का ब्योरा तैयार कर लिया है। अब इसकी अनुशंसा प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ईडी से की जा रही है, ताकि समय रहते मनी लाउंड्रिंग एक्ट में मामला दर्ज कर पन्ना की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की जा सके।

कौन है पन्नालाल

पन्ना खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के गनालोया का रहने वाला है। बताया जाता है कि वर्ष 2003  महज पांच हजार रुपए लेकर दिल्ली पहुंचा था और अब करोड़ों रुपए का मालिक है। यह भी खुलासा हुआ है कि मानव तस्करी से अर्जित पैसों में एक करोड़ 81 लाख 75 हजार रुपए से अरगोडा़ में 70 डिसमिल जमीन खरीदी है। आज के समय में उस जमीन की कीमत 50 करोड़ रूपए से अधिक बताई जा रही है। पन्नालाल महतो पर मानव तस्करी सहित कई मामलें रांची, खूंटी और दिल्ली में कुल 9 केस दर्ज हैं।

लड़कियों को बेचता था पन्ना

पन्ना लाल झारखंड, ओडिशा के सुदूरवर्ती इलाकों की लड़कियों का स्वयं व दलालों के माध्यम से मुंबई, पंजाब, हरियाणा, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, पटना, बंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, गोवा व देश के बाहर भी घरेलू काम, बंधुआ मजदूरी, कारखाना में मजदूरी व वेश्यावृत्ति के लिए बेच देता था।


Suggested News