बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची पुलिस ने कुख्यात नक्सली को किया गिरफ्तार, कई कांडों में पुलिस को थी तलाश

रांची पुलिस ने कुख्यात नक्सली को किया गिरफ्तार, कई कांडों में पुलिस को थी तलाश

RANCHI : रांची में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. उसने अनगड़ा थाना क्षेत्र से कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली का नाम नैना मुंडा बताया जा रहा है, जो खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के सोनाहातू टोला का रहने वाला है. बताया जा रहा है की वह बोयेदा पाहन दस्ते का शार्पशूटर है. 

साथ ही भाकपा माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य भी है. उसपर रांची और खूंटी के विभिन्न थानों में हत्या, लेवी, पुलिस के साथ मुठभेड़ जैसे संगीन मामले दर्ज है. गिरफ्तार नक्सली दर्जनों कांड में वांछित है. गिरफ्तार करने के बाद उसे  जेल भेज दिया गया है. 

बताया जा रहा है की रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता को गुप्त सूचना मिली थी की कुख्यात नक्सली नैना मुंडा रांची के एक नर्सिंग होम में एक सप्ताह से इलाज करा रहा है. 

इस मामले को लेकर एसएसपी ने सम्बन्धित थाना को निर्देश दिया. जिसके बाद अनगड़ा थाना की ओर से कार्रवाई की गयी और नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News