बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपी के इनामी अपराधी को उसके 5 साथियों के साथ रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे राजधानी

यूपी के इनामी अपराधी को उसके 5 साथियों के साथ रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे राजधानी

NEWS4NATION DESK : रांची पुलिस ने यूपी के कुख्यात इनामी अपराधी शशि कुमार को उसके पांच साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। पांचो अपराधियों को पुलिस ने राजधानी के रातू इलाके में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार अपराधियों के नाम शशि कुमार, उमाकांत दूबे, बबलू कुमार, मुकेश ब्रितिया और युद्धिष्ठर सिंह है। इनमें शशि कुमार पर यूपी पुलिस ने 51 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, तीन देसी कट्टा और छह गोली जब्त की है।

रांची ग्रामीण एसपी ऋषभ कुमार झा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिन पहले यूपी और बिहार से चार अपराधी रांची पहुंचे थे। एसएसपी अनीश गुप्ता को इसके बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद एसएसपी ने एक टीम का गठन किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए रातू में छापेमारी की गई। 

गिरफ्तार किये जाने के बाद पांचों आरोपी पकड़े जाने के बाद खुद को निर्दोष बता रहे थे। पुलिस ने उनकी तलाशी ली, तब उनके पास से हथियार बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार, बंगाल और यूपी की जेवरात दुकानों में दर्जनों लूटपाट की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

वहीं ये सभी एक स्थानीय अपराधी मुकेश के कहने पर रांची आए थे और रांची में एक जेवरात दुकान को निशाना बनाने वाले थे।

Suggested News