बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा से लेकर भागलपुर तक छापेमारी करती रही रांची पुलिस, नहीं मिली चोरी गयी सोने की चेन

नवादा से लेकर भागलपुर तक छापेमारी करती रही रांची पुलिस, नहीं मिली चोरी गयी सोने की चेन

NAWADA : नवादा पहुंची रांची पुलिस चोरी के आरोपित को लेकर छानबीन कर रही है। हालाँकि पुलिस को अबतक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। रांची के सुखदेव नगर थाना इंस्पेक्टर राकेश कुमार माथुर ने बताया कि सोना का चेन चोरी कर नवादा में बेचा गया है। इसी सिलसिले में नवादा पहुंचे हैं। लेकिन अब तक कोई अहम सबूत हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सोना की चेन चोरी के आरोप में राज प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार जो कि बिहारशरीफ कुम्हार टोली का रहने वाला है। उसे 4 सोने की चेन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सुखदेव नगर के निकट दुर्गा पूजा पंडाल के पास 9 तारीख को सोना का चैन चोरी की गई थी। 10 तारीख को पुलिस ने चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर  जेल भेज दिए थे।

वहीं 15 तारीख को युवक को रिमांड में लेकर विशेष पूछताछ की गई। जहां पर रांची से ही तीन सोने की चेन बरामद की गई है। युवक के मोबाइल के लोकेशन के आधार पर हम लोगों के द्वारा भागलपुर में कुछ जगह पर छापामारी की गई। लेकिन वहां पर भी किसी प्रकार का कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा। दूसरी लोकेशन नवादा था। जिसके बाद नवादा के लोकेशन के आधार पर भी छापामारी की गई। लेकिन अभी तक कोई अहम सबूत हासिल नहीं हुआ है। 

उन्होंने यह नहीं बताया कि सोना की चेन की कीमत क्या हैऔर किन लोगों का यह चैन चोरी हुआ था। इस मामले में उन्होंने पहचान बताने से इनकार किया। ऐसा प्रतीत होता है कि कोई बड़े लोगों की चैन की चोरी हुई है। जिसके कारण पुलिस लगातार ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News