बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपराध की योजना बनाते 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपराध की योजना बनाते 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Ranchi  : रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपराध की योजना बनाते 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, कैश और बाइक बरामद किये है। 

आज रांची में खेलारी थाना और रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस बात की जानकारी दी। एसएसपी एस.के झा ने बताया कि खलारी के मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मैक्सलुस्कीगंज थाना क्षेत्र स्थित ईटा भट्ठा के करीब 5-6 अपराधी जुटे है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। 

उक्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

वही तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, कुछ जिंदा कारतूस, भारत फाइनेंस कंपनी से लूटी गई करीब 1 लाख 71 हजार रुपए नकद और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

रांची से मो. मोईजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News