बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ा खुलासा: 7 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी वकील की हत्या, पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार

बड़ा खुलासा: 7 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी वकील की हत्या,  पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार

RANCHI: रांची के कांके थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में 9 दिसंबर की रात रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राम प्रवेश सिंह की गोली मारकर हत्या  मामले का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रामप्रवेश सिंह की हत्या सर्वोदय नगर में तीन एकड़ जमीन को लेकर की गई थी।

बताया जा रहा है कि हत्या का मुख्य आरोपी राम पाहन है। उसी के द्वारा शूटर को सुपारी के रूप में 7 लाख रुपए देकर हत्या की घटना को अंजाम दिलवाया गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है। 

ग्रामीण एसपी ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी है। बता दें की रामप्रवेश सिंह कि हत्या 9 दिसंबर को उनके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।हत्या का कारण सर्वोदय नगर में 2 एकड़ 98 डिसमिल जमीन है जिसमे मुख्य आरोपी राम पाहन भी अपना मालिकाना हक जताता था।

राम पाहन ने सुपारी किलर को सेट कर के 7 लाख रुपए में वकील की हत्या करने की सुपारी दी। सतीश और शिवम के माध्यम से सतीश पाठक और रोहित तुर्री से सम्पर्क कर हत्या के बदले 7 लाख रुपए देने की डील पक्की हुई। जिसके बाद रोहित तुर्री और सतीश पाठक के द्वारा शंकर भुईया से सम्पर्क किया गया और शंकर भुईया ने मिथुन और राजा को बुलाकर वकील रामप्रवेश सिंह की हत्या करा दी। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद पुलिस को अनुसंधान और मामले का उद्भेदन करने में सफलता मिल गई।

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News