बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनावी बिसात पर जातीय गोलबंदी, नेता बोले- कांग्रेस के खून में ब्राह्मण का DNA

चुनावी बिसात पर जातीय गोलबंदी, नेता बोले- कांग्रेस के खून में ब्राह्मण का DNA

DELHI :  लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही पार्टियों के द्वारा जातीय गोलबंदी की कोशिशें तेज हो गई है। बीजेपी पर धर्म और जाति की राजनीति का आरोप लगाने वाली कांग्रेस ने अब खुद ब्राह्मण कार्ड खेला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा में ब्राह्मण सम्मेलन में हिस्सा लिया। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसके खून में ब्राह्मणों का डीएनए है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस नेता ने कहा, “मेरे एक सहयोगी ने पूछा कि राहुल गांधी की तस्वीर तथा तिरंगे व कांग्रेस पार्टी के झंडे के साथ ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन क्यों किया जा रहा है? मैंने कहा कि एक दिन मैं इस बात का जवाब मंच से दूंगा। दोस्त! कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जिसके खून में ब्राह्मण समाज का डीएनए है।” पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, मदन मोहन मालवीय, पंडित चंद्रशेखर आजाद, बाल गंगाधर तिलक, पंडित मोतीलाल नेहरु, पंडित जवाहरल लाल नेहरु और अब राहुल गांधी नेतृत्व को आगे बढ़ा रहे हैं।”

  कांग्रेस अध्यक्ष की कैलाश मानसरोवर यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अकेले भोल नाथ की यात्रा शुरू की। कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने ब्राह्मण समाज का वोट मांगा और एलान कर दिया कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो ब्राह्मण विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सरकार आने के बाद ब्राह्मणों को आरक्षण दिलाने का प्रयास भी किया जाएगा।


Suggested News