बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रंगीले राजद 'महासचिव' की खुली पोल, पार्टी पदाधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में ही डाल दिया 'अश्लील' वीडियो,फिर...

रंगीले राजद 'महासचिव' की खुली पोल, पार्टी पदाधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में ही डाल दिया 'अश्लील' वीडियो,फिर...

PATNA: राजद के एक रसिक मिजाज वाले नेताजी की पोल खुल गई है। नेताजी ने काम ही ऐसा किया कि नेतृत्व तक उनकी रंगीन मिजाज वाली बात पहुंच गई। दरअसल राजद प्रदेश पदाधिकारियों का व्हाट्सअप ग्रुप बना है। उसमें पार्टी के कई छोटे-बड़े पदाधिकारी जुड़े हैं। उस ग्रुप में नेतृत्व की तरफ से जो आदेश जारी किये जाते हैं वो शेयर किये जाते रहे हैं ताकि बात नीचे तक पहुंच सके। लेकिन ग्रुप के एक मेंबर जो पार्टी के पदाधिकारी हैं उसने ऐसी हरकत की जिससे सारे लोग थू-थू कर रहे ।

नेता जी व्हाट्सअप ग्रुप में शेयर किया अश्लील वीडियो

राजद के उस ग्रुप में  नेता जी ने अश्लील वीडियो शेयर कर दिया। राजद के प्रदेश स्तरीय नेता द्वारा व्हाट्सअप ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर किये जाने के बाद अन्य मेंबर भौचक्के रह गये। कुछ लोगों ने उसे तुरंत डाउनलोड कर लिया तो कुछ ने स्क्रीन शॉट ले सुरक्षित रख लिया। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। नेता की इस करतूत की जानकारी अन्य लोगों को भी लग गई। रंगीन मिजाज नेता जी के विरोधियों ने बिना मौका गंवाये बात को नेतृत्व तक पहुंचा दिया।

पार्टी के महासचिव बताये जाते हैं रंगीन मिजाज वाले नेता

राजद नेतृत्व को जब जानकारी लगी कि पार्टी के एक पदाधिकारी ने व्हाट्सअप ग्रुप में ही अश्लील वीडियो डाल दिया है तो उनके भी कान खड़े हुए। उन्होंने तुरंत आदेश दिया कि पता करें कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया? नेतृत्व के आदेश पर रंगीन मिजाज नेता जी पूछा गया कि आपने व्हाट्सअप ग्रुप में अश्लील वीडियो क्यों डाला? इस पर रंगीन मिजाज वाले नेता जी ने जवाब दिया कि लगता है कि मेरे मोबाईल से किसी दूसरे शख्स ने हमें बदनाम करने की साजिश रची और अश्लील वीडियो भेज दिया।हालांकि नेतृत्व इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ और ग्रुप से हटाने का आदेश दे दिया। नेतृत्व के तल्ख तेवर के बाद नेता जी 'निहोरा' कर रहे कि माफ करें. जानकारी के अनुसार आदेश पर रंगीन मिजाज वाले नेताजी को रिमूव कर दिया गया है। अब आप कहेंगे कि वो कौन हैं जिन्होंने ग्रुप में ही अश्लील वीडियो डाल दिया। हम आपको बताते हैं कि वो पार्टी के महासचिव बताये जाते हैं।पार्टी के नेता तो यह भी बताते हैं कि उन पर पहले भी महिलाओं को लेकर आरोप लगते रहे हैं। यूं कहें कि महिला मामले में बदनाम हैं। नेता जी ने पार्टी के व्हाट्सअप ग्रुप में इतना गंदा वीडियो भेजा है जिसे हम दिखा नहीं सकते लिहाजा तस्वीर को ब्लर कर लगाया गया है। 

Suggested News