बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधायक के करीबी गिरफ्तार रणवीर ने किए कई खुलासे,बरामद एके-47 का भी खोला राज

विधायक के करीबी गिरफ्तार रणवीर ने किए कई खुलासे,बरामद एके-47 का भी खोला राज

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी रणवीर यादव के गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं।

बता दें की बाहुबली विधायक अनंत सिंह के लदमा स्थित पैतृक आवास से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद विधायक और उनके करीबियों पर शिकंजा कसने लगा था।

उससे भी पहले कुख्यात भोला और मुकेश की हत्या की साजिश रचने के मामले में विधायक और उनके करीबी लल्लू मुखिया व उसके भाई रणवीर यादव और कर्मवीर पर केस दर्ज किए जा चुके हैं।

विधायक अनंत सिंह का तो बॉयस सैंपल भी लिया गया है। जिसके आधार पर बाढ़ कोर्ट से पुलिस वारंट   भी ले चुकी है। मंगलवार को इसी सिलसिले में रणवीर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। रणवीर की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थकों ने पुलिस पर जबरदस्त पत्थरबाजी की।

सूत्रों की माने तो रणवीर से एसएसपी लिपि सिंह ने कड़ी पूछताछ की है। इस दौरान उसने कई अहम खुलासे भी किए हैं। रणवीर ने यह स्वीकार किया है कि एके-47 विधायक ने ही मंगवाया था। अगर 1 घंटे और छापेमारी नहीं होती तो राइफल को दूसरे जगह ले जाने की योजना थी।

 उसने यह भी बताया है कि विधायक के पास कई और अत्याधुनिक हथियार हैं। उसने अनंत सिंह और लल्लू मुखिया के ठिकाने की जानकारी दी है।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News