बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रेस-3 के इस गायक पर लगा रेप का आरोप, दिल्ली की एक युवती ने ठोका केस

रेस-3 के इस गायक पर लगा रेप का आरोप, दिल्ली की एक युवती ने ठोका केस

NEWS4NATION DESK :  पंजाबी पॉप सिंगर अमन दीप सिंह लांबा मुश्किल में पड़ गए है। इनके खिलाफ एक लड़की ने रेप का केस दर्ज कराया है। दिल्ली की एक युवती ने पंजाब के सिंगर अमनदीप सिंह लांबा पर कथित तौर पर रेप का आरोप लगाया है। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करने वाली लड़की का आरोप है कि अमन दीप सिंह ने अपनी एल्बम में रोल देने का वादा किया और उसे शादी का झांसा देकर रेप किया। 

RAPE-CHARGE-AGAINST-RACE-3-SINGER2.png

लड़की का आरोप है कि, उसकी मुलाकात अमनदीप के साथ एक फाइव स्टार होटल में हुई थी। इसके बाद उसने उसे वहां एक एल्बम में ब्रेक देने का वादा किया। इसके बाद दोनों के मोबाइल नंबर एक्सचेंज हो गए। अमनदीप ने लड़की से कई बार मुलाकात की थी। इसके बाद लड़की से शादी का वादा कर अमनदीप ने उसे साथ कई बार शारीरिक संबध बनाए। इसी बीच लड़की को पता चला कि अमन दीप सिंह पहले से ही शादीशुदा है

RAPE-CHARGE-AGAINST-RACE-3-SINGER3.png

पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस संबंध ने अमनदीप से बात करनी चाही तो उसने लड़की का नंबर फोन में ब्लॉक कर दिया। लड़की ने अमनदीप से कई बार मिलने की कोशिश की लेकिन अमनदीप उससे नहीं मिला। जिसके बाद लड़की ने दिल्ली के महरौली पुलिस स्टेशन में अमन दीप सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। लेकिन अमनदीप ने साकेत कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली।

RAPE-CHARGE-AGAINST-RACE-3-SINGER1.png

अब लड़की का आरोप है कि अमन दीप पीड़ित उसे उसका करियर खत्म करने की धमकी दे रहा है। पुलिस जल्द ही इस मामले में अमनदीप से पूछताछ कर सकती है। वहीं साकेत कोर्ट में अमनदीप की अग्रिम जमानत पर शनिवार को सुनवाई होनी है। अमनदीप ने हाल ही में रेस-3 फिल्म में गाना गाया है। वह हनी के साथ भी कई गाने गा चुके हैं।

Suggested News