बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

श्मशान घाट में दुष्कर्म : चाकू के नोंक पर तांत्रिक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, पुलिस जांच में जुटी

 श्मशान घाट में दुष्कर्म : चाकू के नोंक पर तांत्रिक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, पुलिस जांच में जुटी

मोतिहारी में एक तांत्रिक द्वारा एक महिला से दुुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि  झाड़ फूंक के नाम पर तांत्रिक महिला को श्मशान घाट पर ले गया, जहां उसके साथ चाकू की नोंक पर जबरन दुष्कर्म किया। वहीं महिला से झाड़फूंक के नाम पर दस हज़ार रुपया भी लिया। महिला के हल्ला करने पर आसपास के लोग के पहुंचने पर तांत्रिक महिला को छोड़कर भागा। घटना मुफ़्सील थाना क्षेत्र के एक गांव की बतायी जा रही है। महिला के आवेदन के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

घटना मुफ़्सील थाना क्षेत्र के तिवार श्मशान घाट की बतायी जा रही है। महिला ने थाने में आवेदन देकर बतायी है कि वह बीमार रहती थी। घर के पास से गुजरते हुए तांत्रिक इंदल सहनी ने कहा कि झाड़फूंक से ठीक कर देंगे। महिला की परिजन तांत्रिक के झांसे में आकर दस हज़ार रुपया भी दे दिए। तांत्रिक ने झाड़फूंक के नाम पर श्मशान घाट पर ले गया। साथ गए सास ससुर को अलग दूर बैठा दिया। तांत्रिक ने अछत छिटने व आग के फव्वारा देने के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर चाकू के नोक पर दुष्कर्म किया। 

हल्ला करने पर सास-ससुर सहित आसपास के लोगो के पहुंचने पर तांत्रिक फ़रार हुआ ।महिला के आवेदन पर पुलिस अग्रतर करवाई में जुटी है।पुलिस तांत्रिक के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।



Suggested News