बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, परिचित ने ही घटना को दिया अंजाम

राजधानी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, परिचित ने ही घटना को दिया अंजाम

NEWS4NATION DESK : झारखंड की राजधानी रांची में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। इस बावत जगन्नाथपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि राजधानी के जगन्नाथपुरथाना निवासी एक नाबालिग लड़की शुक्रवार को दोस्तों के साथ खूंटी इलाके में पिकनिक मनाने गई थी। वह वापस अकेले घर लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में उसे परिचित ट्रांसपोर्टर गोलू मिल गया। 

गोलू ने उसे घर छोड़ने की बात कह बाइक पर बैठा लिया और घर की बजाय जगन्नाथपुर के ही किसी फ्लैट में ले गया। जहां उसने हथियार के बल पर दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसकी हत्या कर देगा। इसके बाद गोलू ने उसे बीच रास्ते में छोड़ फरार हो गया। 

लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिनजों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे और गोलू के खिलाफ रेप का मामला  दर्ज कराया। 

जगन्नाथपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता और उसके परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News