बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

500 ₹ के लिए युवक का अपहरण किया, फिर उसकी पत्नी को बुलाकर किया दुष्कर्म, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

500 ₹ के लिए युवक का अपहरण किया, फिर उसकी पत्नी को बुलाकर किया दुष्कर्म, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

BHAGALPUR : भागलपुर शहर के विश्वविद्यालय थाने में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां सिर्फ 500 रुपए को लेकर हुए विवाद को लेकर बेखौफ बदमाशों ने शनिवार रात पहले पति को बंधक बनाया और फिर उसकी पत्नी (25 वर्ष) को घर से बुलाकर बंदूक के दम पर उससे दुष्कर्म किया। घटना रात नौ बजे परबत्ती इलाके के गोभीबारी में हुई है। महिला ने देर रात कन्हैया यादव और सावन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। घटना के बाद परबत्ती में सनसनी फैल गयी। जिसके बाद लोगों ने घटना का विरोध शुरू कर दिया है।

घटना को लेकर पीड़िता के पति ने बताया कि वह ट्रैक्टर ड्राइवर है। शनिवार रात में बच्चे को लेकर सड़क पर घूम रहा था। तभी नशे में कन्हैया और सावन वहां पहुंचा और कहा कि खाने-पीने के लिए 500 रुपये दो। पैसे देने से मना कर दिया तो कन्हैया ने सावन के कमर से बंदूक निकालकर सटा दिया और गाली देते हुए गोभीबारी (एमबीए भवन के पीछे) लेकर जाने लगा। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग निकला। इस बीच सावन ने घर जाकर महिला को बताया कि कन्हैया तुम्हारे पति को गोली मार देगा। मेरे साथ जल्दी चलो।  

सीने में बंदूक तानकर धमकी दी

पीड़िता ने बताया कि सावन के साथ जैसे ही गोभीबारी गयी, तब तक पति वहां से भाग चुके थे। लेकिन इसके बाद दोनों की नियत बिगड़ गई। पीड़िता ने बताया कि वह कन्हैया यादव और सावन का पांव पकड़ती रही कि हमलोगों को माफ कर दो। मगर कन्हैया सीने पर बंदूक सटाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपित कन्हैया ने दुष्कर्म किया व सावन से भी दुष्कर्म करने को कहा। सावन महिला को अपने साथ गांधी विचार विभाग के पास स्थित झाड़ियों में ले गया। इसके बाद पति और उसकी हत्या करने की धमकी देते हुए हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच वह किसी तरह वहां से भागकर एक घर में छुपी। हल्ला करने पर घर के लोग बाहर निकले और निर्वस्त्र महिला को साड़ी दिया। इसके बाद शोर मचाते हुए पीड़िता अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई।

पुलिस ने कराया महिला का मेडिकल जांच

इस घटना मोहल्ले में आग की तरह फैल गई। मोहल्ले के लोग जुट गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पीड़ित महिला को पुलिस अपने साथ थाना ले आई। विश्वविद्यालय ओपी प्रभारी रीता कुमारी ने बताया कि महिला के बयान पर कन्हैया यादव और सावन यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला का मेडिकल कराया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी की जा रही है। 

गणपति पंडाल में भी बदमाशों ने दी लोगों को धमकी

परबत्ती इलाके में हुई बमबाजी में भी कन्हैया यादव का नाम सामने आया था। शनिवार को गणपति पूजा के दौरान भी कुछ लोगों को धमकी देने की बात लोगों ने बताई। इलाके में कन्हैया यादव से लोग दहशत में हैं। लोगों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है।


Suggested News