बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

8 साल के मासूम के साथ रेप, गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

8 साल के मासूम के साथ रेप, गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

Desk : हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर अभी जहां पूरे देश में आक्रोश की लहर है इसी बीच हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक 8 साल के मासूम के रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के अस्पाल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद के सारन थाना इलाके में एक 8 साल की बच्ची को उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही हवस का शिकार बनाया। रेप के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही सारन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। 

Suggested News