बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैवानियत की हद : 60 साल के बुजुर्ग ने 11 वर्षीय बच्ची को बनाया अपने हवश का शिकार

हैवानियत की हद : 60 साल के बुजुर्ग ने 11 वर्षीय बच्ची को बनाया अपने हवश का शिकार

Nawada : जिले से एक हैवानियत की सारी सीमांओं को पार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 60 साल के वुजुर्ग ने पोती समान 11 वर्षीय बच्ची को अपनी हवश का शिकार बनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बीते शनिवार की शाम एक बच्ची के साथ गांव के ही एक बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन फौरन थाने में इस मामले की रपट दर्ज कराई। 

इधर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  

महिला थाना प्रभारी  बबीता रानी ने बताया कि नाबालिक देर शाम शौच के लिए बधार गयी थी। वापसी के क्रम में गांव के ही 60 वर्षीय देवा चौधरी नामक व्यक्ति ने उसे बुलाया और झाङी में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

उन्होंने बताया कि परिजनों से इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने दलबल के साथ पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News