बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पिस्टल भिड़ाकर दो सगी बहनों के साथ रेप, दोनों से रात भर बारी-बारी से बदमाशों ने लूटी इज्जत..

पटना में पिस्टल भिड़ाकर दो सगी बहनों के साथ रेप, दोनों से रात भर बारी-बारी से बदमाशों ने लूटी इज्जत..

PATNA :  बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है। जहां दो युवकों ने पिस्टल भिड़ाकर दो सगी बहनों के साथ रात भर जबरन रेप किया है। 

घटना पटना के फुलवारी शरीफ का है। बताया जाता है कि फुलवारी शरीफ थाना के कोरजी मोहम्मदपुर की दो सगे बहने सोमवार की देर रात अपने घर के बगल के खेत में शौच करने गए थी। इसी दौरान बाइक पर सवार हथियार लेकर दो युवक वहां पहुंचे और दोनों बहनों को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने दोनों बहनों को हथियार के बल पर रात भर खेत में दुष्कर्म किया। दोनों बहनों ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो पिस्तौल दोनों के मुंह में डालकर हत्या कर देने की धमकी दे डाली। डर के मारे दोनों बहने चुपचाप दोनों का विरोध करती रही। 

अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने अपना नाम विकास कुमार और समीर कुमार बताते हुए यह धमकी दे डाला कि थाना भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकते। वहां से उठते ही दोनों बहने खगोल थाना पहुंची। दोनों नाबालिग बहनों ने मामला खगोल थाने को बताया। खगोल थाने के पदाधिकारी ने दोनों बहनों को फुलवारी शरीफ थाना में सूचना देने की बात कही। दोनो बहन अपने परिजनों के साथ फुलवारी शरीफ थाना पहुंची और मामले की जानकारी दी। 

दोनों दुष्कर्मी गिरफ्तार

मामला प्रकाश में आते ही फुलवारी शरीफ थाना के पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्त विकास कुमार और समीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।


Suggested News