बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज रफ्तार डम्फर ने 2 को कुचला, एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

तेज रफ्तार डम्फर ने 2 को कुचला, एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

PATNA : जिले के पालीगंज अनुमंडल अन्तर्गत रानीतलाब थाना के सरिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवको में जहां एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि रानी तालाब थाना के भटोली गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक महाराज और ढिबरा निवासी राजकुमार लक्ष्मी नारायण का यज्ञ में शामिल होने के बाद आज सुबह बाइक  से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पटना-औरंगाबाद रोड पर एक तेज रफ्तार डंफर ने उन्हें कुचल डाला। इस घटना में अशोक महाराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। इधर घटना को अंजाम देने के बाद डंफर चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया। 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना औरंगाबाद 139 पथ को जाम कर दिया है। सड़क पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं पुलिस मौके पहुंच हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाने और जाम को खत्म करने का प्रयास कर रही है। 

दिनेश शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News