बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रीय आवाज मंच ने सरकार से की मांग, सुशांत सिंह के नाम पर किया जाये राजगीर फिल्म सिटी का नामकरण

राष्ट्रीय आवाज मंच ने सरकार से की मांग, सुशांत सिंह के नाम पर किया जाये राजगीर फिल्म सिटी का नामकरण

Nalanda : राजगीर में बनने वाले फिल्म सिटी का नामाकरण सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर करने की मांगराष्ट्रीय आवाजमंच के लोगों ने  की है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुणाल सिंह ने कहा है कि बिहार के सपूत सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई थी। 

उन्होंने कहा कि उनके परिजनों के साथ-साथ उन्हें करीब जानेवालों का साफ कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत कभी सुसाइड कर ही नहीं सकते   है। साफ है कि उनकी हत्या की गई है। अब इस मामले की जांच सीबीआई के हवाले है और सच जल्द ही बाहर आ जायेगा। 

कुणाल सिंह ने कहा कि पार्टी राजगीर में बनने वाले फिल्म सिटी का नामकरण सुशांत सिंह के नाम पर किये जाने की सरकार से मांग करती है। इसे लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलकर अपनी मांग को उनके समक्ष रखेगा। 

इस मौके पर डॉ. अजय, रंजय चौहान, बृज किशोर सिंह, अरुण सिंह, राजीव सिंह, प्रमोद कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहें।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News