बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : पटना के गाँधी मैदान में तेज आंधी से औंधे मुंह गिरा रावण, मौके पर मची अफरा तफरी

BIG BREAKING : पटना के गाँधी मैदान में तेज आंधी से औंधे मुंह गिरा रावण, मौके पर मची अफरा तफरी

PATNA : पटना के गाँधी मैदान में आयोजित होनेवाले रावण दहन से पहले ही बड़ा हादसा हो गया है। जलाने के पहले ही रावण का पुतला तेज आंधी की वजह से गिर गया है। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी मच गयी। 


जिस समय गाँधी मैदान में यह घटना हुई। उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार के कई मंत्री भी गाँधी मैदान में ही मौजूद थे। हालाँकि घटना के तुरंत बाद ही क्रेन की मदद से पुतले की उठाने की कोशिश शुरू कर दी गयी है।

दो साल बाद आयोजित होनेवाले इस रावण दहन कार्यक्रम के लिए गांधी मैदान में इस वर्ष 70 फीट का रावण का पुतला बनाया गया था। जबकि 65 फीट का मेघनाद एवं 60 फीट का कुंभकरण का पुतला बनाया गया है। पुतला का निर्माण गया के कुशल कलाकारों द्वारा किया गया है। 

कपड़ा, बांस, कागज, रस्सी आदि से पुतला का निर्माण गांधी मैदान में ही किया गया है। इस वर्ष गांधी मैदान में बनने वाली सोने की लंका दो मंजिल की बनाई गई है। उसे भव्य तरीके से सजाया गया है। लंका के अंदर ही अशोक वाटिका का निर्माण किया गया है, जहां सीता जी को बैठाया जाएगा। 

Suggested News