बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अरुण जेटली के निधन पर रविशंकर प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

अरुण जेटली के निधन पर रविशंकर प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

PATNA: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी समेत कई दलों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना जताई है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये मेरे लिए दुख की घड़ी है। वहीं विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार से अरुण जेटली की गहरा लगाव था।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं अपने विभाग के कार्यक्रम में पटना आया था, एयरपोर्ट से ही वापस दिल्ली जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैंने अरुण जेटली के साथ 40 साल काम किया है। उनमे अद्भुत बौद्धिक क्षमता थी, वे योग्य मंत्री थे। उन्होंने कहा कि 67 साल की उम्र कोई जाने की नहीं होती है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरे लिए ये व्यक्तिगत नुकसान है।

वहीं बिहार विधासभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हम सभी अरुण जेटली के निधन से मर्माहत हैं। विजय चौधरी ने कहा कि अरुण जेटली का बिहार से गहरा लगाव था। बिहार के अनेक नेताओं से उनका व्यक्तिगत संबंध था। बिहार प्रभारी के रुप में उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से इनकी पहचान अलग तरह की थी। कठिन परिस्थियों में भी वे सकारात्मक सोच रखते थे। उनकी भरपाई संभव नहीं है। उनकी कमी हमें सालों तक सालती रहेगी।

Suggested News