बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अडानी ग्रुप के अधिकार के बाद अब रवीश कुमार ने छोड़ दिया NDTV, चैनल ने की अधिकारिक पुष्टि, कहा - नहीं आएंगे अब शो में नजर

अडानी ग्रुप के अधिकार के बाद अब रवीश कुमार ने छोड़ दिया NDTV, चैनल ने की अधिकारिक पुष्टि, कहा - नहीं आएंगे अब शो में नजर

NEW DELHI : NDTV पर अडानी ग्रुप के कब्जे के बाद जहां चैनल के मालिक प्रणव राय और राधिका राय ने इस्तीफा दे दिया था। अब चैनल को तीसरा झटका रवीश कुमार के रूप में लगा है। समाचार चैनल एनडीटीवी के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक रवीश कुमार ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि चैनल में अडानी ग्रुप का नाम जुड़ने के बाद से ही वह खुद को असहज महसूस कर रहे थे।                                               

रवीश कुमार एनडीटीवी (हिंदी) के सबसे लोकप्रिय चेहरे में शुमार किए जाते हैं. पत्रकारिता जगत में अपने योगदान के लिए रवीश कुमार साल 2019 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। इसके अलावा उन्हें दो बार रामनाथ गोयनका उत्कृष्टता पुरस्कार से भी नवाज़ा गया। हिन्दी पत्रकारिता के बहेद लोकप्रिय पत्रकार रविश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रोग्राम होस्ट किए, जिनमें हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की बात और प्राइम टाइम शामिल हैं।

एनडीटीवी  समूह की अध्यक्ष सुपर्णा सिंह ने संस्थान के वरिष्ठ संपादक के इस्तीफे को लेकर कहा कि ‘रवीश कुमार जैसे लोगों को प्रभावित करने वाले पत्रकार विरले होते हैं। यह उनके बारे में लोगों की प्रतिक्रिया में दिखता है।’ 

सुपर्णा सिंह ने मीडिया समूह को भेजे आंतरिक ईमेल में कहा, ‘रवीश कुमार दशकों से एनडीटीवी का एक अभिन्न हिसा रहे हैं। उनका योगदान बहुत अधिक रहा है और हम जानते हैं कि वह अपनी नई पारी में भी बेहद सफल होंगे।’

रविश के जाने की घोषणा करते हुए चैनल ने कहा कि उनका इस्तीफा तत्काल रूप से प्रभावी है। यानी अब रवीश कुमार एनडीटीवी के किसी शो में नजर नहीं आएंगे। 


Suggested News