बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खुशखबरी: RBI ने की रेपो रेट में कटौती, लोन लेना होगा सस्ता, घटेगी आपकी EMI

खुशखबरी: RBI ने की रेपो रेट में कटौती, लोन लेना होगा सस्ता, घटेगी आपकी EMI

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने रेट कट का तोहफा दिया है, जिससे आपका लोन और सस्ता हो सकता है। मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति में फिर से रेपो रेट में कटौती की गई है। रेपो रेट 0.35% घटाकर 5.40% किया गया और रिवर्स रेपो रेट 5.15% कर दिया गया है। 

यह लगातार चौथी बार है, जब आरबीआई ने रेपो रेट घटाया है। तीन दिवसीय बैठक के बाद रेपो रेट में इतनी कटौती का फैसला लिया गया है। इसके अलावा, जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को 7% से घटाकर 6.9% कर दिया गया है।


बता दें कि रेपो रेट (वह ब्याज दर, जिस पर RBI कमर्शल बैंकों को कर्ज देता है) अब तक 5.75 पर्सेंट था, जो सितंबर 2010 के बाद इसका सबसे निचला स्तर था। आरबीआई इस साल पहले ही रेपो रेट में तीन बार में 0.75 पर्सेंट की कटौती कर चुका था। आज कटौती का ऐलान होने के बाद यह 5.40 पर्सेंट पर आ गया है। ऐसा होने से कर्ज सस्ता होने का रास्ता आसान हो गया है।

रेपो रेट में कमी का कर्ज लेने वालों पर सीधा असर होगा, क्योंकि बैंक कर्ज पर ब्याज दर घटा सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि रीपो रेट में कटौती का मतलब है कि बैंकों का मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) भी घट जाएगा।


Suggested News