बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RCP सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर 'सेतु' ने दी बधाई

RCP सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर 'सेतु' ने दी बधाई

PATNA: जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक में पार्टी के संगठन महासचिव आरसीपी सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. नीतीश कुमार ने उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। आरसीपी सिंह को अध्यक्ष चुने जाने के बाद युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सेतु ने उन्हें बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

युवा प्रवक्ता सेतु ने कहा कि आरसीपी सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह एक कुशल प्रशासक के साथ अनुभवी राजनेता हैं। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में अपना कार्यकाल की शुरुआत की और विभिन्न पदों को सुशोभित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश के प्रधान सचिव रहे.

उन्होंने सेवा से वीआरएस लेकर नीतीश कुमार के कहने पर उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। अपनी मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा से सांसद बने। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव पद पर रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और उन्हें लागू किया। सेतु ने कहा आज पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  आरसीपी सिंह की निष्ठा और ईमानदारी से प्रभावित होकर उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व देने का एलान कर दिया। सिंह के नेतृत्व में जदयू के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उनके मार्गदर्शन में पार्टी और मजबूत होगी और नेता कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में कार्य करते हुए गौरवान्वित होंगे। सेतु ने दिल से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Suggested News