बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह पहुंचे सासाराम, कहा हर विधानसभा क्षेत्र में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह पहुंचे सासाराम, कहा हर विधानसभा क्षेत्र में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

SASARAM : खबर सासाराम से हैं। जहाँ जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा है कि जब कोरोना काल खत्म होगा तो उसके बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन कराया जाएगा। क्योंकि पिछले दो सालों से कोरोना के कारण पार्टी की गतिविधियां काफी शिथिल पड़ गयी हैं। ऐसे ही में संगठन का सबसे मजबूत करने यानी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठित करने के उद्देश्य से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा की हमारे नेता नीतीश कुमार सेवा भावना से बिहार की सेवा कर रहे हैं। इसलिए हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊँचा रहता है। उनके नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीण विकास हो रहा है। बता दें कि आरसीपी सिंह इस्पात मंत्री बनने के बाद पहली बार रोहतास के दौरे पर आए हैं। यहां उन्होंने रोड शो किया तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 

उन्होंने कहा की किसी भी संगठन के कार्यकर्ता नींव होते है और नींव जितना मजबूत होता है, संगठन उतना ही मजबूत होता है। वह खुद लगातार कई वर्षों से संगठन के लिए काम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में अपने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए रोहतास का दौरा किया है। बता दें कि इस दौरा के क्रम में कई कार्यकर्त्ता और नेता का स्वागत करते हुए दिखे। पूर्व विधायक ललन पासवान, वशिष्ठ सिंह, डॉ. अशोक कुमार आदि ने मंत्री का स्वागत किया।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News