बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संपत्ति विवाद के बाद RCP सिंह ने JDU से दिया इस्तीफा, CM नीतीश पर बोले - 'सात जन्म में भी PM नहीं बन पाएंगे'

संपत्ति विवाद के बाद RCP सिंह ने JDU से दिया इस्तीफा, CM नीतीश पर बोले - 'सात जन्म में भी PM नहीं बन पाएंगे'

पटना. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है। अकूत संपत्ति अर्जित करने के विवाद में घिरे आरसीपी सिंह ने जदयू पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बताया है कि यह पार्टी डूबता हुआ जहाज है। आने वाले दिनों में इस पार्टी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

संपत्ति विवाद के बाद पहली बार आरसीपी सिंह मीडिया के सामने आये हैं। उन पर नालंदा में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राकेश मुखिया ने 2010 से 2022 तक काली कमाई कर संपत्ति आर्जित करने का आरोप लगाया है। राकेश मुखिया ने बाताया है कि आरसीपी सिंह ने अपनी बेटी और पत्नी के नाम से नालंदा में 52 जमीन की प्लॉट खरीदी है। यह सीएम नीतीश के जीरो टॉलरेंस नीति के खिलाफ है।

मीडिया संबोधन के दौरान आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि वे सात जन्म में भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। वे सिर्फ दिखावा करते हैं। बिहार की जनता के लिए कुछ भी काम नहीं करते हैं। कहने के लिए तो कहते हैं कि बिहार की जनता के लिए 18 घंटे काम करते हैं। लेकिन सचाई यह है कि नीतीश कुमार तीन घंटे ही काम करते हैं।

वहीं उन्होंने बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि वहां विकल्प खुला है। इसके लिए पहले अपने कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। बता दें कि हाल के दिनों में आरसीपी सिंह को जदयू लगतार पार्टी से अलग-थलग कर रही थी। पहले राज्यसभा का टिकट काटा गया। उसके बाद बिहार में बंगला भी खाली करवा लिया गया था। अब उन पर काली कमाई कर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है।


Suggested News