बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RCP सिंह का नया दांव : अब साल भर तक नीतीश का नाम लेकर घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता व शुभचिंतक, पार्टी पर पकड़ बनाए रखने की रणनीति

RCP सिंह का नया दांव : अब साल भर तक नीतीश का नाम लेकर घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता व शुभचिंतक, पार्टी पर पकड़ बनाए रखने की रणनीति

PATNA : बिहार में समाजवादी नीतीश कुमार आगामी एक मार्च को अपना जन्मदिन मनाएंगे। जिसको खास बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का व्यक्तित्व बहुत ही विशाल है। अब उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को बिहार के हर घर पहुंचाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो  काम किए हैं, उसके बारे में सभी को बताया जाएगा। हमारे नेतृत्व में शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं व नेताओं की पूरी टीम घर घर जाकर बताएगी कि नीतीश कुमार ने उनके लिए क्या-क्या काम किए हैं। साथ ही उन लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम भी किया जाएगा। 

जन्मदिन से होगी शुरुआत

आरसीपी सिंह ने कहा कि एक मार्च को सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन है।  उस दिन से साल भर तक कार्यक्रम करेंगे। हमारे नेता नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार का विकास हो, वहीं केंद्र में हमारे प्रधानमंत्री भी यही चाहते हैं कि देश का विकास  हो, दोनों नेताओं के लिए देश और राज्य ही उनका परिवार है। 

लंबे समय तक CM रहे नीतीश कुमार 

दरअसल. आरसीपी सिंह ने अपने आवास पर बड़ी संख्या में समर्थकों, नेताओं व कार्यकर्ताओं को बुला रखा था। तमाम लोगों की मौजूदगी में आरसीपी ने ऐलान किया कि हमारा काम संगठन को मजबूत बनाना है। केंद्र में मंत्री के तौर पर वह काम करेंगे ही, साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए भी वह काम करते रहेंगे। पिछली दफा दो लाख लोगों को पार्टी से जोड़ा था, इस बार चार लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इसका लाभ हमें 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। आरसीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन एक मार्च से पूरे बिहार में मेरे नेतृत्व में इस कार्यकर्ता व शुभचिंतक घर-घर घूमेंगे। उनसे पूछा गया कि इस अभियान का नेतृत्व कौन करेगा तो उन्होंने साफ कहा कि जब वह खुद हैं तो दूसरा और कौन नेतृत्व कर सकता है। 

जानकारों का कहना है कि आरसीपी सिंह पार्टी पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखना चाहते हैं। यही वजह है कि आज पूरे बिहार से बड़ी संख्या में समर्थकों को आवास पर बुलाकर ऐलान किया कि वह घर घर तक पहुंचेगे। 

Suggested News