बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरसीपी सिंह का आज से तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान, आरा से होगा शुरू, जानिए क्या है प्रोग्राम

आरसीपी सिंह का आज से तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान, आरा से होगा शुरू, जानिए क्या है प्रोग्राम

पटना. पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह का तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान का रविवार से शुरू हो रहा है। आरसीपी का यह अभियान आरा से आगाज हो रहा है। इस दौरान वे कई क्षत्र जाएंगे। मंगलवार को नालंदा पहुंचेंगे और इस अभियान का समापन करेंगे। 

इस संबंध में आरसीपी सिंह के करीबी डॉ. कन्हैया सिंह ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को तीन बजे अपने मुस्तफापुर नालंदा आवास से दिन के तीन बजे निकलेंगे। इसके बाद वे भावनबिगहा, चंडी, दनियावां, बेलदारीचक, जटड़मरी, पुनपुन, नौबतपुर, कन्हौली, आरा मोड़ होते कोयलबर पहुंचेंगे। वहां से उनका सकड्डी चौक, कायमनगर, धनुपरा में जन अभिनंदन को कार्यक्रम है। आरसीपी सिंह धनपुरा स्थित विजन रॉयल क्लब में पुहंचेंगे, जहां उनके सम्मान में स्वागत समारोह व रात्रि भोज का कार्यक्रम है।

डॉ. कन्हैया सिंह ने बताया कि सोमबार को धनपुरा, अरा बस स्टैंड, धोबी घाट, जीरो माइल, रामनरेश नगर, उदवंतनगर, गड्हनी, चारपोखरी, नागराव, पीरो, सहेजनी, हसन बाजार, विजन वर्ल्ड स्कूल विक्रमगंज पुहंचेंगे, जहां उनका दिन के भोजन का कार्यक्रम है। वहां से निकलकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रमगंज थाना चौक, संझौली, नोखा, अगरेर, सासाराम, कझाव, रामपुर चौर, बड्डी, आलमपुर, पिठीआंव, विलासपुर, उर्दा,चेनारी, सवार, नरहट्टर, बेलाव, उदवार के रास्ते भभुआ पहंचेंगे। यहां उनका रात्रि विश्राम होगा।

मंगलवार को आरसीपी सिंह सुबह मंडेश्वरी मंदिर जांऐगे, जहां वे मुडेश्वरी माता की पुजा अर्चना करेंगे। वहां निकलकर मोकरी बेतरी, भभुआ, मोहनिया, परसथुआ, कोचस, दिनारा, गौरा बराढ़ी पहुंचेगे। यहां उनका दिन का भोजन होगा। वहां से वे मलियाबाग, सोनवर्ष, बजरंग चौक, नयका टोला, हाट पोखर, इसारी, हरी गांव,कवरा होते हुए आरा से मुस्तफा पुर नालंदा पुहंचेंगे।


Suggested News