बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आर.सी.पी.सिंह से मिला युवा जद यू राष्ट्रीय कमिटी का प्रतिनिधिमंडल, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

आर.सी.पी.सिंह से मिला युवा जद यू राष्ट्रीय कमिटी का प्रतिनिधिमंडल, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

PATNA : आज युवा जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में युवा जद यू के राष्ट्रीय कमिटी के पदाधिकारीगण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह से पार्टी कार्यालय में मिले. आज इसकी जानकारी देते हुए युवा जद यू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा ने बताया कि पार्टी कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह के साथ युवा जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में युवा जद यू के हिमाचल प्रदेश, गुजरात, गोआ, उत्तराखंड एवं झारखंड के प्रभारी मिले और उन राज्यों में पार्टी के वर्तमान संगठन पर विस्तार से चर्चा की. 

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह ने पदाधिकारियों को बताया कि जद यू अपने नेता नीतीश कुमार के विचारों एवं नीतियों को पूरे देश में प्रचारित कर पार्टी को और धारदार बनाएं और सभी राज्यों में पार्टी की विचारधारा से युवाओं को जोड़े. युवा ही पार्टी की रीढ हैं और युवाओं के उपर पार्टी की विशेष जवाबदेही है. युवा जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने सभी राज्यों में युवा जद यू द्वारा सभी प्रदेशों में संगठन के लिए किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी तथा बताया कि युवा जद यू का सभी प्रदेशों में संगठन मजबूत एवं सशक्त बना हुआ है. 

प्रतिनिधिमंडल में युवा जद यू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी मनोज उपाध्याय, गुजरात के प्रभारी अभिनव कुमार, गोआ के प्रभारी संटू पटेल, उत्तराखंड के प्रभारी उत्कर्ष किशोर एवं झारखंड से निर्मल कुमार सिंह उपस्थित थे. 

Suggested News