बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RCP सिंह-शीला कुमारी साथ-साथः CM के जनता दरबार से जल्दी निकल आरसीपी सिंह के रोड-शो में शामिल हो रहीं परिवहन मंत्री

RCP सिंह-शीला कुमारी साथ-साथः CM के जनता दरबार से जल्दी निकल आरसीपी सिंह के रोड-शो में शामिल हो रहीं परिवहन मंत्री

PATNA : जदयू के इकलौते केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली दफे आज पटना पहुंचे हैं. आरसीपी सिंह के स्वागत में पार्टी नेताओं ने पूरी ताकत झोकी थी। राजधानी को बैनर-पोस्टर से पाट दिया गया । एयरपोर्ट से जेडीयू कार्यालय तक आरसीपी सिंह का रोड शो चल रहा है। रोड़ शो में कोई बड़ा चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन एक महिला मंत्री जरूर दिख रहीं। 

शीला कुमारी चल रहीं साथ-साथ 

नीतीश कैबिनेट में परिवहन मंत्री शीला कुमारी आरसीपी सिंह की गाड़ी में साथ-साथ चल रही हैं। आज नीतीश कुमार का जनता दरबार था। जनता दरबार में परिवहन विभाग के शिकायकर्ताओं की भी सुनवाई चल रही थी। परिवहन मंत्री जल्दी-जल्दी जनता दरबार में शिरकत कर रोड़-शो के लिए निकल पड़ी। वे सीधे आरसीपी सिंह की गाड़ी में सवार होकर रोड-शो में साथ-साथ चल रही हैं।हालांकि कोई अन्य मंत्री रोड़ शो में नहीं दिखे।  

आरसीपी सिंह के स्वागत में रोड़-शो का समापन जेडीयू कार्यालय में होगा। जेडीयू दफ्तर में पार्टी के नेता केंद्रीय मंत्री का स्वागत करेंगे। इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जब पहली दफे पटना पहुंचे थे तो उनके स्वागत की भी जबरदस्त तैयारी की गई थी। ललन सिंह का भी रोड- शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर जेडीयू कार्यालय गया था। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था।   

 

Suggested News