बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP की भाषा बोलने लगे आरसीपी, देश के पहले प्रधानमंत्री और कांग्रेस के काम पर साधा निशाना, पीएम मोदी की जमकर तारीफ की

BJP  की भाषा बोलने लगे आरसीपी, देश के पहले प्रधानमंत्री और कांग्रेस के काम पर साधा निशाना, पीएम मोदी की जमकर तारीफ की

PATNA : जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के इकलौते केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को दोबारा राज्यसभा भेजा जायेगा या नहीं, इसकी चर्चा बिहार की राजनीति में खूब हो रही है। लेकिन इसी बीच अब केंद्रीय इस्पात मंत्री ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु और कांग्रेस के शासन पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं का हवाला दिया और कहा कि इनका मकसद समाज के गरीब वर्गों का उत्थान करना है। बता दें नेहरू को लेकर अक्सर भाजपाई नेता सवाल उठाते रहे हैं। अब इसमें जदयू सांसद भी उनकी ही भाषा के रंग में दिख रहे हैं। जो कि बिहार की राजनीति में एक अलग संकेत दे रहा है।

आरसीपी सिंह का नेहरू पर निशाना साधना इसलिए भी अहम है, क्योंकि पार्टी के मुख्य चेहरे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारत के पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ कठोर रुख नहीं रखते हैं और उन्होंने पूर्व में कई बार उनकी तारीफ भी की है।

केंदीय मंत्री बनने के बाद बदल गए हैं सुर

यह पहली बार नहीं है कि आरसीपी सिंह भाजपा की तारीफ कर रहे हैं। जब से वह केंद्र में मंत्री बने हैं। उसके बाद से उनकी नजदीकियां भाजपा के साथ बढ़ी है। जहां जदयू कई बार भाजपा विरोधी बयाने देते रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हर बार आरसीपी भाजपा का समर्थन करते हुए दिखते हैं। 

यूपी चुनाव के कारण पार्टी में गिरी है साख

यूपी चुनाव में जदयू की कोशिश थी कि वह कुछ सीटों पर भाजपा के साथ गठबंधन करे, जिसके लिए आरसीपी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन चुनाव की तारीखों का ऐलान और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद तक आरसीपी दोनों पार्टियों में समझौता कराने में फेल रहे। इस दौरान वह बार बार पार्टी को भरोसा देते रहे कि उनकी भाजपा नेताओं से बात हो रही है। यूपी में जिस तरह से आरसीपी ने पार्टी को भ्रम में रखा, उससे उनकी जदयू में साख को बहुत नुकसान हुआ है। पार्टी अध्यक्ष के साथ उनकी दूरियां जगजाहिर है।


Suggested News