बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रिकॉर्ड सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार तारकिशोर का डिप्टी सीएम बनना तयए आज होगी ताजपोशी

रिकॉर्ड सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार तारकिशोर का डिप्टी सीएम बनना तयए आज होगी ताजपोशी

पटना... जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार रिकार्ड सातवीं बार सोमवार यानी आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल फागू चौहान ने शाम 4ण्30 बजे उन्हें शपथ दिलावाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ सभी घटक दलों के सदस्य मंत्री बनेंगे। हालाकि अभी मंत्रीमंडल में किसे चुना गया हैए इसका ऐलान अभी नहीं किया गया हैए संभवतरू आज सुबह हो जाएगा। वहींए आज शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की बैठक में तय किया जाएगा कि विधानमंडल का सत्र कब से शुरू किया जाएगा। 

सूत्रों की मानें तो रविवार को देर शाम तक मंत्रियों के नाम पर विमर्श चलता रहाए जसमें मुख्यमंत्री के अलावाए सांसद आरसीपी सिंहए  प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंहए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉण् अशोक चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव मौजूद रहे। 

मंत्रियों के नाम तय हो जाने पर आज आधिकारिक तौर पर नामों का एलान कर दिया जाएगा। इधरए सुशील कुमार मोदी को पार्टी में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। 

इससे पहले रविवार को एक अहम फैसले में कटिहार के विधायक तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधायक दल का नेता बनाया गया है। उन्हें भाजपा विधानमंडल दल का नेता भी चुना गया है। इसके साथ ही उनका उपमुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। वहीं बेतिया की विधायक रेणू देवी को उपनेता बनाया गया है। 

इसके पहले रविवार को सभी घटक दलों के विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से फिर नेता चुना गया। मुख्यमंत्री आवास में एनडीए विधायकों की हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने नीतीश के नाम की घोषणा की। 


Suggested News