बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : एनएच की बदहाली को लेकर युवक ने मुंडन कराकर किया प्रदर्शन, कहा नहीं सुधार हुआ तो करूँगा आत्मदाह

BIHAR NEWS : एनएच की बदहाली को लेकर युवक ने मुंडन कराकर किया प्रदर्शन, कहा नहीं सुधार हुआ तो करूँगा आत्मदाह

BHAGALPUR : जिले में एनएच 133 की जर्जर स्थिति को देखते हुए आये दिन लोगों का प्रदर्शन जारी रहता है। प्रदर्शनकारी कभी रोड जाम करके तो कभी गड्ढे में फसल के बीज को बोकर तो कभी सड़क पर जाम पानी में मछली पालते  हुए प्रदर्शन देखा होगा। लेकिन आज एक अलग ही प्रदर्शन का नजारा सामने आया है। एक युवक ने सड़क पर बने गड्ढे में अपना मुंडन कराकर विरोध प्रदर्शन किया।  


ताजा मामला बिहार झारखंड बॉर्डर के भागलपुर जिले के पीरपैंती बाराहाट मुख्य सड़क एनएच 133 का है। बताते चलें कि बिहार झारखंड बॉर्डर के भागलपुर जिले के पीरपैंती बाराहाट मुख्य सड़क एनएच 133 पर महीनों से तालाब बना हुआ है। आक्रोशित युवक ने बीच सड़क पर अपना मुंडन कराया। 

स्थानीय लोगों ने बताया की महज एक किलोमीटर दूरी पर पीरपैंती के विधायक ललन पासवान का घर है। वही कुछ दूरी पर महागांवा विधायक दीपिका पांडे का घर है। रोजाना इस तरफ से दोनों विधायकों का काफिला आता जाता रहता है, फिर भी कोई अपना ध्यान इधर आकृष्ट नहीं करता है। हालांकि रोड की स्थिति इतनी दयनीय है कि महज 3 से 4 किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों लग जाते हैं। इतना ही नहीं रोजाना ऐसे जगहों पर 20 से 30 लोग गिरकर जख्मी होते हैं फिर भी सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

भागलपुर पीरपैंती बाराहाट के प्रदर्शनकारी युवक रणविजय मिश्रा ने बताया अगर जल्द इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो मैं इसी जगह आत्मदाह कर लूंगा। साथ ही उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब चुनाव की बारी आती है तो यहां के जितने भी स्थानीय नेता है। वोट लेने के लिए आ तो जाते हैं। साथ ही कई बड़े-बड़े वादे करते हैं। लेकिन वह जमीनी स्तर पर नहीं उतर पाते। आज एनएच 133 का यह हाल है कि लोगों को 3 से 4 किलोमीटर चलने के लिए घंटों बिताना पड़ता है। आये दिन सड़कों पर दुर्घटनाएं हुआ करती है। लेकिन प्रशासन व सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News