बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में संपत्ति विवाद में रिश्तेदार ने मारी युवक को गोली, की कई राउंड गोलीबारी

पटना में संपत्ति विवाद में रिश्तेदार ने मारी युवक को गोली, की कई राउंड गोलीबारी

PATNA : सोमवार की देर रात को सादिकपुर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर अपने रिश्तेदार के घर पर पहुंचकर एक व्यक्ति ने कई राउंड गोलीबारी की। गोलीबारी के दौरान रिश्तेदार ने एक युवक को गोली मार दी। जिसे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बताया जाता है कि सादिकपुर निवासी विफल राय के पुत्र दीपू राय का किसी रिश्तेदार से संपत्ति का विवाद चल रहा था।  इस बीच उनके रिश्तेदार सादिकपुर घर पर पहुंचकर कई राउंड गोलीबारी की। इस दौरान रिश्तेदार ने दीपू राय के पुत्र 18 वर्षीय तरुण को गोली मार दी। जिससे तरुण गंभीर रूप से लहूलुहान होकर घायल हो गया। गोली मारने के बाद रिश्तेदार मौके से भाग निकला। 

दीपू राय और उनके परिवार वालों ने घायल तरुण को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।  जहां गंभीर अवस्था देख डॉक्टर ने उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Suggested News