बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गर्मी से मिली राहत तो अब कई इलाकों में जलजमाव की समस्या, नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की खुली पोल

गर्मी से मिली राहत तो अब कई इलाकों में जलजमाव की समस्या, नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की खुली पोल

NAWADA : मानसून के दस्तक देने के बाद मंगलवार को मूसलाधार वर्षा हुई। तकरीबन एक घंटे तक बादलों की गड़गड़ाहट, बिजली की चमक के साथ वर्षा होती रही। जिससे मौसम खुशगवार हो गया। उमस भरी गर्मी से काफी हद तक निजात मिली। इधर, घंटे भर की मूसलाधार वर्षा के कारण नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। नालियां उफनने लगी और गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। 

शहर के पुरानी जेल रोड में कई प्राइवेट क्लीनिकों में वर्षा का पानी घुस गया। मरीजों व उनके तीमारदारों को मुसीबतें उठानी पड़ी। कई स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली की सफाई नहीं कराई गई है। जिसके चलते ऐसी समस्या उत्पन्न हुई है। नगर परिषद पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। इधर, शहर के प्रजातंत्र चौक, विजय बाजार मोड़, पुरानी जेल रोड मोड, नवीन नगर, वीआइपी कालोनी समेत कई इलाकों में पानी भर गया।


जाम नालियों ने खोल कर रख दी कलई

- मानसून से पूर्व नालियों की समुचित सफाई नहीं होने से समस्या उत्पन्न हुई। शहरवासियों का कहना है कि हर बार नगर परिषद मानसून पूर्व सफाई का दावा करती है, लेकिन सफाई नहीं कराई जाती है। जिसके चलते हर बार इस प्रकार की समस्या से रूबरू होना पड़ता है। घंटे भर की वर्षा ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी है।

Suggested News