बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा नगर निगम क्षेत्र के राम जानकी मंदिर को धार्मिक न्यास परिषद ने किया अधिग्रहित, सीओ होंगे अध्यक्ष

छपरा नगर निगम क्षेत्र के राम जानकी मंदिर को धार्मिक न्यास परिषद ने किया अधिग्रहित, सीओ होंगे अध्यक्ष

छपरा. छपरा नगर निगम क्षेत्र में स्थित राम जानकी मंदिर को राज्य धार्मिक न्यास परिषद ने अधिग्रहित कर लिया है। अब इस मंदिर के अध्यक्ष सदर अंचलाधिकारी होंगे। इसके लिए कमेटी का भी गठन कर दिया गया है, जिनमें सचिव समेत अन्य 5 सदस्यों को भी जोड़ा गया है। न्यास बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि श्री राम जानकी मंदिर सह हर नारायण शाह की मठिया नई बाजार के संबंध में सभी पक्षों की सुनवाई की गई साथ ही अंचलाधिकारी के रिपोर्ट का भी अवलोकन किया गया एवं दाखिल दस्तावेजों के आधार पर इस नेहा स्कोर इस न्यास को सार्वजनिक धार्मिक न्यास घोषित किया जाता है। साथ ही इस न्यास का रजिस्ट्रेशन परिषद में किया जाता है। इस न्यास का रजिस्ट्रेशन संख्या 4571 दिया गया है।

बोर्ड के अध्यक्ष ने अपने अधिसूचना में बताया है कि पूर्व में इस न्यास के मौत वाली के रूप में तारकेश्वर प्रसाद व अन्य तीन ने मंदिर की अधिकांश भूमि को बेच डाला है। यह मंदिर में रहकर पूजा पाठ करते थे। न्यास की संपत्तियों की सुरक्षा बेहतर प्रबंधन और सम्यक विकास के लिए सीओ सदर से एक कमेटी गठित करने की मांग की गई, जिसके पश्चात उन्होंने 5 नामों की सूची उपलब्ध कराई और कमेटी का गठन कर दिया गया है।

इस कमेटी में अंचलाधिकारी पदेन अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा केदारनाथ सिंह को सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। कामेश्वर प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। रूपेश प्रसाद गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। विश्वनाथ बैठा और गणेश राय को सदस्य के रूप में रखा गया है।


Suggested News