बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हटाये गए सचिवालय थानाध्यक्ष: पटना SSP ने कोतवाली समेत कई थानाध्यक्षों को बदला, देखें लिस्ट

हटाये गए सचिवालय थानाध्यक्ष: पटना SSP ने कोतवाली समेत कई थानाध्यक्षों को बदला, देखें लिस्ट

पटना. लगातार विवादों में रहे पटना के सचिवालय थानाध्यक्ष को हटा दिया गया है। उन्हें बाढ़ अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। पटना एसएसपी ने 5 इंस्पेक्टरों का तबादला किया है। वही दरोगा रैंक के दो थानाध्यक्षों को थाने की अदला बदली की है। पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लों ने जिला देश जारी कर दिया है। 

सचिवालय थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता को अंचल पुलिस निरीक्षक बाढ़ में पदस्थापित किया गया है। पुलिस केंद्र पटना में पदस्थापित भागीरथ प्रसाद को थानाध्यक्ष सचिवालय, मोकामा थाना अध्यक्ष संजीत कुमार को कोतवाली का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। 


थानाध्यक्ष कोतवाली सुनील कुमार को मोकामा का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस केंद्र पटना में पदस्थापित प्रदीप कुमार को बाढ़ का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही सिंगोड़ी के थानाध्यक्ष मनोज कुमार को दुल्हिन बाजार और दुल्हिन बाजार के थानाध्यक्ष अशोक कुमार को सिगोड़ी में पदस्थापित किया गया है.

पटना एसएसपी ने बताया है कि निकट भविष्य में मोकामा विधानसभा उपचुनाव प्रस्तावित है ऐसे में बाढ़ अनुमंडल के कुछ पुलिस निरीक्षक स्तर के थाना अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष से अधिक हो चुका था जिनका स्थानांतरण दूसरे अनुमंडल में किया जाना आवश्यक था इस परिपेक्ष में 5 इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया है. 


Suggested News